फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'तेरे प्रेमी ने आत्महत्या कर ली है', झूठी खबर पर 16 साल की प्रेमिका ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला

Fri, 21 Nov 2025 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Girlfriend committed suicide: खरखौदा निवासी एक किशोरी का दलित समाज के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को एक साथ देखने पर प्रधान के आवास पर पंचायत बैठ गई। यहीं पर किशोरी ने एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा के गांव उलधन में दूसरे समाज के युवक से शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय प्रेमिका ने प्रधान के आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि किसी ने किशोरी को झूठ कह दिया कि प्रेमी ने आत्महत्या कर ली है। इससे आहत उसने भी जान दे दी। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन

 

गांव उलधन निवासी किशोरी का गांव के ही दलित समाज के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार दोपहर के समय कुछ ग्रामीणों ने किशोरी को अपने प्रेमी के साथ जंगल में देखा तो उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने विरोध किया तो किशोरी युवक से ही शादी की जिद पर अड़ गई। 
 

मामला एक गांव व दो समाज का होने के कारण दोनों पक्षों के लोग ग्राम प्रधान संयोगिता के आवास पर पहुंच गए। किशोरी के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने जिद नहीं छोड़ी। शाम तक किशोरी प्रधान के आवास पर ही रही। बाद में सभी लोग किशोरी के पिता का मजदूरी से लौटने का इंतजार करने लगे और उसे प्रधान के आवास पर ही छोड़कर चले गए। 

ये भी देखें...
Meerut: शादी से दो दिन पहले युवक की मौत, पेट में दर्द हुआ और दम तोड़ दिया, दोनों परिवारों में पसरा मातम    
 

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों से जानकारी मिली कि किशोरी के फोन पर एक कॉल आई और उसने प्रधान के आवास पर ही दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब प्रधान उसके कमरे में पहुंचीं तो वह फंदे पर झूलती मिली। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे नीचे उतारा। चिकित्सक के पास ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पक्ष की ओर से रात तक कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई थी। 
 

एक माह पहले भी जंगल में बेहोश मिली थी किशोरी
पुलिस का कहना है कि 21 अक्तूबर को परिजनों ने थाने पर किशोरी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। अगले दिन वह गांव में ही एक बाग में बेहोश मिली थी। 
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
मामला प्रेम प्रसंग का है। किशोरी जिस समय प्रधान के आवास पर थी, किसी ने उसे झूठी सूचना दे दी कि प्रेमी ने आत्महत्या कर ली है। इससे आहत होकर उसने भी सुसाइड कर लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
-  प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें