फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गगोल रोड पर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 11 Dec 2025 02:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गगोल रोड पर 21 वर्षीय पुष्पा का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला बता रही है।

विज्ञापन
युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर गगोल रोड पर एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 10 रुपये का ऑनलाइन गेम-739 करोड़ की कमाई, 329 करोड़ की जीएसटी चोरी, दो गिरफ्तार, बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर 

पुष्पा के रूप में हुई पहचान
शव की पहचान पुष्पा(21), निवासी अववा गांव, थाना मारवाड़ी, पाली (राजस्थान) के रूप में हुई। वह अपनी मां संतराम देवी, बहन मंजू, भाई राहुल और केलम के साथ गगोल रोड स्थित शताब्दी नगर सेक्टर-4 सी की झुग्गियों में रहती थी।

पुष्पा परतापुर फ्लाईओवर के पास एक मसाला पीसने की दुकान पर काम करती थी। पिता कैलाश का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।
विज्ञापन

तीन दिन से काम पर नहीं गई थी पुष्पा
परिजनों के मुताबिक, पुष्पा पिछले तीन दिनों से दुकान पर नहीं जा रही थी। वह घर पर ही रहती थी। दोपहर करीब 1 बजे एक राहगीर ने नाले के पास पेड़ से लटका शव देखा और लोगों को बताया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुष्पा के बुआ के बेटे विक्रम मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। जांच पूरी करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। विक्रम ने बताया कि पुष्पा की शादी दो साल पहले राजस्थान के पड़ोसी गांव निवासी चिली कुमार से हुई थी, लेकिन दोनों अलग रह रहे थे।

परिजन बोले-हत्या हुई है
घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। परिवार ने पुलिस से गहन जांच की मांग की है। परतापुर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें