फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऑनलाइन गेम में 25 लाख हारकर युवक लापता, सैन्यकर्मी पिता की मौत के बाद मां को मिली रकम जुए में उड़ा दी

Mon, 02 Dec 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मां अब परेशान है। एक तो उसके पति की जीवनभर की कमाई ही उसके बुढ़ापे में काम आने वाली थी। दूसरे, उसका पुत्र लापता हो गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
online game - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासमपुर गांव का युवक ऑनलाइन गेम में 25 लाख रुपये हारकर लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन 13 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। जबकि युवक इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों से संपर्क कर रहा है। 
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कासमपुर निवासी विशाल 18 नवंबर को लापता हो गया था। विशाल के पिता आर्मी में थे और इसी वर्ष जुलाई में उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद विशाल की मां के खाते में उसके पिता के लगभग 25 लाख रुपये आए थे। युवक ने अपनी मां के खाते से ऑनलाइन 25 लाख रुपसे निकाल लिए। पुलिस का कहना है कि विशाल यह रुपये ऑनलाइन गेम में हार गया।

 
विज्ञापन

विशाल ने अपने एक दोस्त के खाते में भी ऑनलाइन दो लाख रुपये हस्तांतरित किए थे। पुलिस ने विशाल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की है। लापता युवक इंस्टाग्राम पर दूसरी आईडी से अपने दोस्तों को मैसेज कर रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि टीमें लगी हैं, उसे जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें