फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला में पंखे पर लटका मिला युवक का शव, छह बच्चों को लेकर पत्नी लापता, हत्या का शक; जांच शुरू

Fri, 12 Jun 2026 05:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दौराला के गांव मछरी निवासी विनय चार बच्चों की मां सुषमा के साथ लिव में रहता था। बाद में दोनों शादी की तो दो बच्चे और हो गए। माता-पिता ने विनय की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला कस्बे के मछरी गांव में एक युवक का शव पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। 30 वर्षीय विनय का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। घटना ने तब और तूल पकड़ लिया जब पता चला कि मृतक की पत्नी सुषमा अपने छह बच्चों के साथ घर से गायब है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

 

मृतक विनय के पिता श्याम सिंह और मां गीता ने बताया कि विनय अपनी पत्नी सुषमा और छह बच्चों के साथ मछरी गांव में रहता था, जबकि वे स्वयं दौराला में किराए के मकान में रहते हैं। परिजनों के अनुसार, विनय करीब पांच साल पहले सुषमा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। सुषमा पहले से चार बच्चों की मां थी और विनय से उसके दो और बच्चे हुए, जिससे कुल छह बच्चे हो गए।
 

परिजनों का आरोप है कि सुषमा अक्सर विनय के साथ मारपीट करती थी और विवाद के चलते उन्हें घर से भी निकाल दिया था। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई है कि विनय की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाया गया है।
 

संदिग्ध गुमशुदगी और पुलिसिया जांच
घटना के बाद से सुषमा अपने छह बच्चों के साथ घर से गायब है, जिससे यह मामला और भी अधिक संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार महिला और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई
पुलिस का मुख्य ध्यान अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने और लापता सुषमा व बच्चों का पता लगाने पर है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है, और पुलिस की जांच ही इन रहस्यों से पर्दा उठाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को देखते हुए, पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है।

ये भी देखें...
Meerut: थिएटर बना जंग का अखाड़ा, आपस में भिड़ीं दो महिलाएं, बाल पकड़कर मारपीट, PVS मॉल का वीडियो वायरल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें