फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थार की टक्कर से कई फीट ऊपर उछला युवक, सिर के बल गिरते ही मौके पर मौत, जाम और हंगामा

Sun, 24 Nov 2024 04:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भदौड़ा निवासी राजन बाइक पर गांव रोहटा जा रहा था। रोहटा स्थित किसान पेट्रोप पंप के सामने मेरठ की ओर से तेज गति से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा। मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर रविवार को बाइक सवार गांव राजन (28) को थार ने टक्कर मार दी। राजन की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

 

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक गुलाम मोहम्मद और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव भदौड़ा निवासी राजन पुत्र भूप सिंह रविवार पूर्वाह्न 11:45 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर भदौड़ा से गांव रोहटा जा रहा था। मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा स्थित किसान पेट्रोप पंप के सामने मेरठ की ओर से तेज गति से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार राजन सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रोहटा चौकी पुलिस ने शव को मेरठ मोर्चरी भिजवा दिया। 
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया और हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बगैर परिजनों के आए शव को मोर्चरी भिजवा दिया। कुछ देर बाद रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि थार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें