फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंजाब से हथियार लाकर यूपी-दिल्ली में सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 17 बंदूक, 700 कारतूस बरामद

Sun, 24 Nov 2024 11:51 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एसटीएफ ने कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जाते थे, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर और बरामद असलहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब से हथियार लाकर यूपी, दिल्ली और बिहार के जिलों में सप्लाई करता था। उसके पास से 17 बंदूक और 700 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि अभी तक किसे-किसे हथियार बेच चुका है। 
विज्ञापन

बरामद की गईं बंदूकें। - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक हथियार तस्कर पंजाब से बड़े पैमाने पर हथियार लाकर पश्चिमी यूपी में सप्लाई करता है। टीम ने शनिवार आधी रात को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी करके हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसने अपना नाम रोहन पुत्र राकेश निवासी बड़ौत बागपत बताया। रोहन के पास 5 सिंगल बैरल और 12 डबल बैरल बंदूक और 700 कारतूस बरामद हुए। रोहन ने बताया कि इन हथियारों को वह पंजाब से लाकर यूपी, दिल्ली और बिहार में सप्लाई करता था। काफी समय से वह यह काम कर रहा था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें