फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर से टिफिन लेकर नौकरी पर निकला था युवक, सात दिन बाद जंगल में इस हाल में मिला शव

Wed, 29 Nov 2023 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे खरखौदा में एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला। वह सप्ताह भर से लापता चल रहा था। वहीं परिजनों ने व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में एक युवक की शव जंगल में पड़ा मिला। युवक सात दिन से लापता चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी संजय(44 ) पुत्र रामचंद्र चौकी मेरठ में मजदूरी का कार्य करता था। 22 नवंबर की सुबह घर से टिफिन लेकर नौकरी के लिए निकला था लेकिन उसके बाद फिर वापस नहीं लौटा। 

विज्ञापन

परिवार लगातार उसकी खोजबीन में लगा था। 28 नवंबर क्षकी शाम को संजय की पत्नी नीरज ने पति की गुमशुदगी थाना पर दर्ज कराई थी। परिवार लगातार खोजबीन में जुटा था। 

बुधवार को भी सुबह से ही उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य हत्या की आशंका के चलते गांव के जंगल में इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। खोजबीन के दौरान खासपुर से एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर गांव के ही चेतराम जाटव के गन्ने के खेत में संजय का शव गली सड़ी हालत में मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें