संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ इलेवन ने 10 रन से जीत प्राप्त की। मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें मनू ने 37, आईश ने 35, ओम और तोहिनूर ने 32-32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से अभय ने चार, फवाज और विपुल ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 165 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। टीम की ओर से ईशांत ने 39, जैद ने 30, विपुल ने 29, मुकुल ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से अर्जुन और आयुष ने दो-दो विकेट लिए। अयान ने भी दो बल्लेबाजों को वापस भेजा। मेरठ इलेवन ने 10 रन से जीत प्राप्त की। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज सीनियर वर्ग में 2 बजे से मुकाबला खेला जाएगा।