फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के कार्यकर्ताओं पर गाजियाबाद में लाठी फटकारी, हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यति नरसिंहानंद महाराज के समर्थन में डासना में होने वाली महापंचायत गाजियाबाद पुलिस ने नहीं होने दी। मेरठ से गए हिंदू समाज के लोगों को पुलिस ने लाठी फटकारकर खदेड़ दिया। मेरठ के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गाड़ी में डालकर थाने ले गए। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने मामले का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें पुलिस संतों और कार्यकर्ताओं को गाली-गलौज करती दिख रही है।
विज्ञापन


यति नरसिंहानंद के बयान के बाद यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट घोषित है। हिंदू जागरण मंच के चहन सिंह बालियान, पंडित बालकिशन राय, अजय सिरोही, डाॅ. योगेंद्र योगी, ब्रह्म सिंह फौजी एवं अन्य कार्यकर्ता गाजियाबाद पहुंच गए। महापंचायत की रविवार सुबह से तैयारी चल रही थी, तभी कई थानों का फोर्स पहुंच गया और बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं पर लाठी फटकार दी। पुलिस ने 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सिरोही ने बताया कि पुलिस ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें