फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नशे में युवक ने बच्चे को नाले में डुबोकर मारने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम फेस दो में थाने वाली रोड के पास शनिवार देर शाम नशे की हालत में एक युवक ने एमई 683-डबल स्टोरी निवासी विपिन के दस वर्षीय बेटे आरव को नाले में डुबोकर मारने का प्रयास किया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान कर तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेज-दो में एमई-683 निवासी विपिन ने बताया कि शनिवार देर शाम उनके एक परिचित उनके घर आ रहा थे, लेकिन वह थाने वाली रोड पर पहुंच गए। उन्होंने अपने बेटे आरव को परिचित को लेने के लिए भेज दिया। परिचित तो वहां नहीं मिले, लेकिन नशे में यह युवक मिल गया। उसने बच्चे को पकड़ लिया और नाले में फेंक दिया। आरोप है कि बच्चे ने नाले से निकलने का प्रयास किया तो युवक जबरन उसे डुबोने लगा। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।
लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी भाग निकला। बदहाल हालत में कीचड़ में सना हुआ बच्चा घर पहुंचा और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरव को लेकर थाने में पहुंचे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर युवक की पहचान कराई। पुलिस ने युवक के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। घटना के बाद से ही बच्चा आरव काफी सहमा हुआ है। मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पल्लवपुरम पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें