फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाले में उतराता मिला मजदूर का शव, सॉस फैक्टरी में कार्यरत था लखीमपुर खीरी निवासी रामकुमार

Wed, 26 Nov 2025 01:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के व्यस्ततम दिल्ली रोड पर बुधवार सुबह एक मजदूर का शव नाले में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मजदूर की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चंन्द्रो देवी द्वार के सामने बुधवार सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। शव की पहचान रामकुमार 55 निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में एवरेस्ट कंपनी के ठेकेदार ने की।  

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर चंद्रो देवी द्वारा के सामने राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और मौके पर एकत्र लोगों से शिनाख्त के प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


भीड़ में मौजूद एक युवक ने बताया कि यह उद्योग पुरम स्थित सॉस बनाने की एवरेस्ट कंपनी में काम करता था इसके बाद पुलिस ने कंपनी के ठेकेदार को मौके पर बुलाया जिसने शव की शिनाख्त रामकुमार पुत्र मिश्रीलाल निवासी लखीमपुर खीरी गांव कड़िया थाना तिकोनिया के रूप में की।
विज्ञापन


केदार बुधराम ने बताया कि रामकुमार कंपनी में मजदूरी करता था वह मंगलवार दोपहर से गायब था काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका था रामकुमार शराब पीने का आदी था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर परतापुर सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आशंका है कि शराब के नशे में व्यक्ति नाले में गिर गया होगा। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें