फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंकू की कप्तानी पारी से मेरठ जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी टी-20 लीग में आतिशी शतक (नाबाद 108) जड़कर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने का जश्न मनाया। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत मेरठ मावरिक्स ने गौर गोरखपुर लॉयंस को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गोरखपुर के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ने एक समय शीर्षक्रम के चार बल्लेबाज महज 38 रन पर खो दिए। यहां बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रिंंकू सिंह ने एक छोर संभला और विस्फोटक बल्लेबाजी से अपनी टीम की वापसी कराई। 108 रन की शतकीय पारी के दौरान उन्होंने गोरखपुर के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस दौरान उन्होंने महज 48 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। रिंकू की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत मेरठ ने मुश्किल हो चुके लक्ष्य को 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दूसरे छोर पर साहब युवराज सिंह 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले गोरखपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एक रन के योग पर आर्यन जुयाल (0) का विकेट खोने के बाद गोरखपुर ने संभलकर खेलना शुरू किया। इस दौरान टीम के विकेट गिरते रहे, लेकिन टीम 167 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सलामी बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने 32 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 38 और निशांत कुशवाहा ने 24 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। मेरठ की ओर से विशाल चौधरी ने 21 और विजय कुमार ने 29 पर तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें