फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीपीनगर में महिला का शव मिलने से सनसनी, गले पर गहरे घाव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Sat, 04 Oct 2025 03:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में पूठा गांव के पास एक प्लॉट से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। शव पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और कुत्तों ने उसे नोचने का प्रयास किया था।

 

विज्ञापन
मेरठ में महिला का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक प्लॉट से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया गला दबाकर या धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की बेवफाई से टूटा मजदूर, चार बच्चों संग यमुना में लगाई छलांग, बहन को भेजे वीडियो में बयां किया दर्द

पुलिस का कहना है कि शव सड़ने लगा था और संभवतः कई दिन से खुले में पड़ा होने के कारण आवारा कुत्तों ने उसे नोचने का प्रयास किया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी दर्ज कराने वालों की सूची खंगाली जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें