फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Tue, 25 Feb 2025 02:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा  कस्बा चौकी क्षेत्र के मंगलपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता रूपा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
रूपा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा  कस्बा चौकी क्षेत्र के मंगलपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में रूपा(30) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। ससुराल वालों ने मृतका के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर महिला पक्ष के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। ससुराल वाले घर से फरार मिले। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी बालिंदर पुत्र तेजपाल ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन रूपा की शादी तीन साल पूर्व मंगलपुरी निवासी रवि से हुई थी। शादी के बाद एक बेटे वंशु व बेटी परी को जन्म दिया। रवि मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह पति रवि ने फोन कर जानकारी दी की रूपा ने फांसी लगा ली है। मामले की जानकारी के बाद परिजनों के पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। परिजन आनन- फानन में घटनास्थल की तरफ दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ससुराल वाले घर से भाग गए।

भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। जिसको लेकर पूर्व में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी। चार दिन पूर्व विवाहिता अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए मायके गई थी।

सोमवार को ही विवाहिता अपने मायके से वापस ससुराल आई थी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, पति, देवर व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें