फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 72 लाख की पड़ी फेसबुक पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट, महिला ने प्यार भरी बातों में युवक को ऐसे फंसाया

Fri, 04 Jul 2025 11:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Honey Trap:  नटेशपुरम निवासी दीपक कुमार से महिला ने दोस्ती कर सोने में निवेश कराने का झांसा दिया। इसके बाद कई बार में वे लाखों रुपये देते रहे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा क्षेत्र के नटेशपुरम निवासी दीपक कुमार से फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। सोने में निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर 72.34 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। रकम निकालने की कोशिश करने पर पीड़ित से 12 लाख रुपये और मांगे जा रहे हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

थाने में दी तहरीर में दीपक कुमार ने बताया कि 21 मार्च 2025 को उनके फेसबुक अकाउंट पर अमृता अनन्या नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद महिला से उनकी बातचीत होने लगी। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर उनका माइंड वॉश कर दिया। 
 

उन्हें बड़े मुनाफे का लालच देकर एसीजीजीएक्स अकाउंट में निवेश के लिए कहा। दीपक कुमार ने 30 मार्च को 1.05 लाख रुपये निवेश कर दिए। उन्हें वेबसाइट पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया। 3 अप्रैल को उन्होंने 1580 रुपये निकाले। इससे उन्हें विश्वास हो गया कि यह प्लेटफार्म सही है। 
 

इसके बाद उन्होंने 11 अप्रैल को 5 लाख रुपये और लगा दिए। फायदा होने पर 15 अप्रैल को 25.33 लाख रुपये लगाए। 17 मई को 3 लाख, 21 मई को 11 लाख रुपये निकाले। 13 मई को 14,220 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। 22 मई को 12 लाख और 30 मई को 43 हजार रुपये जमा किए। उसके खाते में मुनाफे समेत दो करोड़ रुपये दिखाए गए। 
 
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 16.50 लाख रुपये निकालने के लिए कहा तो महिला बोली कि उनके अकाउंट में कुछ गड़बड़ हुई है। यदि पूरी रकम का 25 प्रतिशत जमा नहीं करोगे तो रुपये खाते में नहीं आएंगे। बड़ी रकम फंसती देख पीड़ित ने 20 लाख रुपये ब्याज पर लिए। अपनी पेंशन पर 12.62 लाख रुपये का लोन लिया। क्योंकि उसे 43 लाख रुपये जमा करने थे। पीड़ित के मुताबिक उसके कुल 72.34 लाख रुपये डूब गए हैं।  एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि जिन खातों में रकम जमा कराई गई, उन्हें फ्रीज करने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है। आरोपियों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें