फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कमरे में बंद कर सिगरेट से दागता है पति, महिला ने बदहवास हालत में थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

Fri, 26 Feb 2021 12:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर का मामला
- पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की एक महिला ने पति पर बंधक बनाकर सिगरेट से दागने का आरोप लगाया। बुधवार रात आरोपी पति ने महिला को गर्म सरिये से दागा तो वह जान बचाकर भाग निकली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बरेली निवासी बबली ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि पति पेशे से डॉक्टर है। आरोप है कि पति अपनी बहन और भाई के कहने पर उसे बंधक बनाकर पीटता है। उस पर शक करता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: 4752 कोरोना योद्धाओं को लगी भरोसे की डोज, 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका 
विज्ञापन


आरोप है कि पति मारपीट कर उसे सिगरेट से दागता है। बुधवार रात पति घर पहुंचा और उसे बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गर्म सरिये से उसे दागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वह बमुश्किल जान बचाकर वहां से निकली और बदहवास हालत में थाने पहुंच गई। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने महिला की गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी डॉक्टर और उसका भाई घर से फरार मिला। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें