फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह दुपहिया बरामद, सोतीगंज में बेचते थे दुपहिया

Fri, 26 Feb 2021 12:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- ऑन डिमांड करते थे वाहन चोरी, सोतीगंज में बेचते थे
- नोएडा सहित अन्य जगहों से चुराए गए थे दुपहिया वाहन
 
विज्ञापन
accused arrested - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ लालकुर्ती पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के छह वाहन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह ऑन डिमांड चोरी कर सोतीगंज में वाहनों को बेचता रहा है। एक आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरोह ने नोएडा सहित अन्य जगहों से दुपहिया वाहनों की चोरी की थी।

विज्ञापन


एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इनकी पहचान सुमित उर्फ सोनू उर्फ अनिल निवासी किनानगर थाना भावनपुर और नितिन निवासी गांव कतीरा जाफराबाद थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ के रूप में हुई।

इनसे बाइक के कागजात मांगे गए तो दिखा नहीं पाए। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में बताया गया कि उनके पास कुछ बाइकें चोरी की हैं। वे उन्हें सोतीगंज में बेचने की तैयारी कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य वाहन बरामद किए गए। उनके फरार साथी अनस उर्फ नस्सो निवासी फता मोहल्ला सदर बाजार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि गिरोह के तार सोतीगंज में किससे जुड़े हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। यह गिरोह दिल्ली और एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई।  सुमित उर्फ सोनू के पास से बरामद दो बाइकें नोएडा से चुराई गई थीं। वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें