फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: घर में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम 

Sat, 18 Jan 2020 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक विवाहिता का फाइल फोटो व बेड पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के हस्तिनापुर में शनिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के कमरे में बैड पर पड़ा मिला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।  
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने सास ससुर व देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर निवासी सिवांग की पत्नी 22 वर्षीय तनु शुक्रवार रात को अपने घर में ही सो रही थी कि शनिवार सुबह उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला।

घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन करने के बाद  विवाहिता के ससुरालियों को पूछातछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

 वहीं एसपी देहात अविनाश पांडे, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, सीओ मवाना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुचे और घटना की  जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार महिला की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जाच पड़ताल की जा रही है।

उधर विवाहिता की हत्या के बाद से क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने मामले में मृतक विवाहिता के सास ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें