फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: युवती को अगवा कर दुष्कर्म, फिर हरियाणा के अधेड़ को बेचकर करा दी शादी, महिला समेत चार गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के मवाना में आई युवती को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। दुष्कर्म किया और फिर अपने ताऊ के साथ मिलकर उसे बेचकर अधेड़ व्यक्ति के साथ शादी करा दी। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद गुर्जरवाड़ा निवासी वंश ने सहारनपुर जनपद से मवाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई युवती को बहला-फुसला कर अगवा किया। युवती मामा के घर से दो लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर गई। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में अपने ताऊ की मदद से युवती को पानीपत ले जाकर 55 साल के अधेड़ व्यक्ति से मोटी रकम लेकर उसे बेच दिया और उसकी अधेड़ से शादी करा दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update Meerut: आज से 5 दिन तक तापमान में होगी बढ़ोतरी, दिन में दिखेगा लू का असर, सताएगी गर्मी


 

पुलिस ने युवती को तलाश कर दुष्कर्म और मानव तस्करी के मामले में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। शादी करने वाले अधेड़ की तलाश की जा रही है।

मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान कराए जाएंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक 13 अप्रैल को मवाना थाने पर युवती के मामा ने मामला दर्ज कराया था। बताया था कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के एक गांव से उसकी भांजी यहां आई थी।

5 अप्रैल को आरोपी वंश उसे यहां से बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया। भांजी घर से दो लाख रुपये और करीब 18 तोले सोने के जेवरात व चांदी के जेवर भी लेकर गए। आरोपी वंश उसे शादी का झांसा देकर ले गया।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को सहारनपुर से तलाश किया। मुख्य आरोपी वंश के अलावा उसके ताऊ गुर्जरवाडा देवबंद निवासी ऋषिपाल, गांव मंगलौरा करनाल हरियाणा निवासी रेणू, देवबंद निवासी नीरज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने 48960 रुपये, सोने के जेवरात, फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बरामद किया। ऋषिपाल पर 12 मुकदमे दर्ज हैं, वह मानव तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। अमित की तलाश की जा रही है।  

पहले से अधेड़ की शादी कराने का प्लान था
एसएसपी के अनुसार आरोपियों और पीड़िता से पूछताछ में पता चला कि वंश ने पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। वह युवती को उसके मामा के यहां से युवती को बहका फुसलाकर लेकर गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

वंश ने युवती की मुलाकात अपने ताऊ ऋषिपाल, उसकी महिला दोस्त रेनू व नीरज से कराई। जहां चारों ने युवती के साथ धोखा करते हुए मोटी रकम लेकर युवती काे रेणू के रिश्तेदार 55 साल के अधेड़ अमित निवासी नागल खेड़ी, पानीपत हरियाणा को बेच दिया। साथ ही धोखे से अमित से उसकी शादी भी करा दी। मोटी रकम लेकर अधेड़ की शादी कराने की योजना काफी समय से बना रखी थी, बस लड़की की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें