Meerut News : एक महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय के गेट पर तड़पती रही लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंची। जानिए आखिर क्या मामला है।
मेरठ में बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर एक महिला की विषैला पदार्थ निगलने से हालत बिगड़ गई। काफी देर तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर बेसुध पड़ी रही। महिला का नाम कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा बताया जा रहा है। उसका अपने पति से विवाद भी चल रहा है। पहले भी वह पति के खिलाफ शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। तब तक महिला एसएसपी कार्यालय के गेट पर तड़पती रही। एंबुलेंस न आने पर पुलिस अपनी गाड़ी में उसे अस्पताल ले गई।