सूचना पर सरधना व सरूरपुर क्षेत्र की डॉयल 100 मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर जा पहुंचे। डॉयल 100-578 में सवार चालक हरेंद्र व अंकित शर्मा के साथ कांस्टेबल राजेंद्र मलिक भी मौके पर पहुंचे ओर लोगों की मदद से युवती को पानी से बाहर निकाला। जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया तब तक पेट में पानी जाने के कारण युवती की हालत खराब हो चुकी थी।
युवती को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवती को दबथुवा गांव निवासी बताया जिसके बाद थाना पुलिस ने दबथुवा गांव में संपर्क किया ओर जानकारी दी।
वहीं युवती ने गंगनहर में कूदने से पहले किससे मोबाइल पर बात की पुलिस उसका भी पता लगा रही हैं। इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/