परिवार वालों से अनबन के चलते आदिल पत्नी मंतशा को लेकर समर गार्डन निवासी अनीस मलिक के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। आदिल के अनुसार मंतशा मंगलवार को कपड़े धो रही थी इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर मृतक माहिला के परिवार के लोगों घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। जमकर हंगामा कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मृतका के परिवार वालों को समझकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।