मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र हाईवे स्थित शिव पुरी काॅलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार महक सिंह के मकान में किराए दार महिला सोनिया उम्र (28) पत्नी विनेश का शव बेड पर पड़ा मिला। शनिवार सुबह महक सिंह ने यह नजारा देखा तो उसने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विधि विज्ञान टीम को बुलाकर कमरे की जांच कराई। कमरे में रखी ड्रेसिंग टेबल का शीशा भी टूटा मिला। महिला के शरीर पर कोई भी निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला दौराला के जमालपुर की रहने वाली बताई जा रही है, उसका पति विनेश दौराला के गांव समसपुर का रहने वाला है। बताया गया कि महिला का अपने पति विनेश से विवाद चल रहा था। दोनों के दो बच्चे हैं, जो अपनी दादी के पास रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
बताया कि महिला का पति दिनेश गाजियाबाद में नौकरी करता है। महिला काफी समय से महक सिंह के मकान में किराए पर अकेली रहती थी। वहीं, मृतक महिला सोनिया के ससुराल पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोनिया का शिवा नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसका पति से विवाद हो गया था। तभी से अकेली यहां रह रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।