पुरातन छात्र सम्मेलन में पहुंचे चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में शनिवार को पुरातन छात्र मिलन (ओएसए) 2022 समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मेरठ के अलावा देश के कई हिस्सों और विदेश से भी चिकित्सक आए हैं।
यूएसए, यूके, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों से चिकित्सक शामिल हुए। इस मीट का आयोजन सिल्वर जुबली -1997 बैच के पास आउट एमबीबीएस स्टूडेंट्स कर रहे हैं।
ये चिकित्सक अपने सीनियर, जूनियर और शिक्षकों से 25 साल पुराने रिश्ते से जुड़ी यादों और अनुभवों को साझा कर रहे हैं। यहां से शिक्षा और संस्कार प्राप्त करके 150 डॉक्टर का बैच देश विदेश में अपनी सेवा दे रहे हैं और विभिन्न प्रभावशाली पदों पर आसीन हैं।
यह भी पढ़ें:Meerut: सरधना सीएचसी प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप में धरना जारी, संगीत सोम व संजीव बालियान आमने-सामने
इस बैच के अध्यक्ष डॉ सुमित उपाध्याय अध्यक्ष और सचिव डॉ अमित त्यागी के नेतृत्व में 100 से अधिक 1997 बैच के डॉक्टर इसमें शिरकत करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे।
मेरठ से इसमें डॉ अभिषेक, डॉ संजीव, डॉ मनीषा, डॉ विभूति, डॉ गजराज आदि रहेंगे, जबकि विदेश से डॉ रुचि तनेजा, डॉ रुचि खेड़ा, डॉ परितोष शर्मा आदि हैं। मेडिकल कॉलेज में हर साल 25 दिसंबर को यह कार्यक्रम होता आ रहा है। हालांकि कोरोना काल में दो साल से बड़ा आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार ये यह एक दिन पहले 24 दिसंबर को किया जा रहा है।