फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ीगेट में महिला की मौत, ससुराल वाले बोले करंट लगा, मायके वालों ने बताई हत्या

Mon, 19 Jan 2026 08:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अनम की शादी लिसाड़ीगेट निवासी काशिफ के साथ हुई थी। सोमवार को पानी गर्म करने की रॉड की चपेट में आकर अनम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अनम की फाइल फोटो और हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की ताला फैक्ट्री गली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इस घटना के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

मृतका अनम के भाई फैजान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन की शादी कुछ समय पहले काशिफ नाम के युवक से हुई थी। फैजान का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनम को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते थे। इसी प्रताड़ना के चलते अनम की मौत हुई है।
 

मायकेवालों का कहना है कि पानी गर्म करने वाली रॉड से जानबूझकर अनम को करंट लगाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनम की सास नौशादा एक बड़े पुलिस अधिकारी के कार्यालय में काम करती हैं, जिससे उन्हें शक है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा सकता है। वहीं ससुराल वालों का कहना था कि ये एक हादसा है, पानी गर्म करते समय करंट लगने से मौत हुई है।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें शांत करने में कामयाब रही और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति काशिफ को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें