रजनी गुप्ता की मौत पर अस्पताल में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
वजन कम कराने के लिए कराए ऑपरेशन के बाद टैंट कारोबारी ब्रजमोहन गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता (56) की न्यूटिमा अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे महिला की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत ऑपेरशन किया। डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है। मृतका के पति की ओर से मेडिकल थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई है।
रोते बिलखते रजनी के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार 216 कैंट निवासी ब्रजमोहन गुप्ता का टैंट का कारोबार है। उन्होंने मेडिकल थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रजनी गुप्ता का न्यूटिमा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख में वजन घटाने व पतला होने का उपचार चल रहा था। डॉक्टर ने कहा था कि सर्जरी होने से वजन कम हो जाएगा और ऑपरेशन बिल्कुल सुरक्षित होगा।
अस्पताल में धरना देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
11 जुलाई को रजनी गुप्ता न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती हुईं। उसी दिन डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। इसके बाद से ही रजनी गुप्ता पेट में दर्ज की शिकायत करती रहीं, लेकिन अस्पताल वालों और डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया। दो दिन पहले 13 जुलाई को उनकी हालत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर लिया। पूछताछ करने पर डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन में आंत सही नहीं जुड़ सकी, जिस कारण रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ी है। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण रजनी गुप्ता के शरीर में सेप्टिक फैल गया।
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम पांच बजे उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मेडिकल थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेश यादव और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। बाद में ब्रजमोहन गुप्ता की ओर से मेडिकल थाने पर डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि तहरीर में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस तहरीर को जांच के लिए सीएमओ के यहां भेजा जाएगा। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: रक्षा राज्यमंत्री के सामने उठी कैंट क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग, पढ़ें पूरी खबर
अस्पताल पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी की बहन थी रजनी
मृतका रजनी गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता और मारवाड़ी भोज के मालिक अरविंद मारवाड़ी की बड़ी बहन थीं। बहन की मौत होने पर अरविंद मारवाड़ी भी न्यूटिमा अस्पताल में पहुंचे और डीएम और एसएसपी को इस संबंध में जानकारी दी। उनका आरोप है कि डॉक्टरी की लापरवाही के कारण बहन की जान चली गई। रजनी की मौत से पति ब्रजमोहन गुप्ता, बेटी शिवानी, दामाद अभिषेक, बेटे शुभम गुप्ता, सनी गुप्ता समेत सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
3.70 लाख के पैकेज में तय हुआ था मां-बेटी का वजन कम करना
ब्रजमोहन गुप्ता और भाजपा नेता अरविंद मारवाड़ी ने बताया कि रजनी गुप्ता और बेटी शिवानी ने पतला होने का विज्ञापन देखकर न्यूटिमा में आरोपी डॉक्टर से सम्पर्क किया था। प्रत्येक के उपचार करने के लिए 2.50 लाख यानी दोनों के पांच लाख रुपये मांगे थे। बाद में दोनों का एक साथ उपचार करने पर 3.70 लाख रुपये का पैकेज बताया था। डॉक्टर ने कहा था कि सेफ सर्जनी होगी, इसमें कोई खतरा नहीं है।
डीएम के आदेश पर रात में ही पोस्टमार्टम कराया
डीएम वीके सिंह के आदेश पर डॉक्टरों ने मंगलवार रात में ही रजनी गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।