फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

Tue, 11 Aug 2026 10:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लिसाड़ी गेट के बड़ा बाजार मोहल्ला स्थित आमिर कॉलोनी में जैतून अपनी बेटी शाहजहां के घर आई हुई थी। साथ में नातिन नजमा भी बैठी थी, तभी कमरे की छत गिर गई। जैतून की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लालकुर्ती में भी बारिश के कारण एक मकान गिर गया। 
विज्ञापन
लालकुर्ती में गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट के बड़ा बाजार मोहल्ले में मंगलवार को बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग मां की मौत हो गई। जबकि बेटी और नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं। कराहते घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। सूचना के बाद भी एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम तक कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित और सीओ संग्राम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

 

आमिर कॉलोनी में यह हादसा सुबह आठ बजे तेज बारिश के दौरान हुआ। बिजली कड़कने से शाहजहां के मकान की छत गिर गई। इस दौरान शाहजहां के साथ उसकी मां शोभापुर निवासी जैतून और उसकी बेटी नजमा तीनों मलबे में दब गए। छत गिरने की तेज आवाज के साथ ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 
 

उन्होंने मलबे में दबी जैतून, नजमा व शाहजहां को बाहर निकाला। जैतून तब तक दम तोड़ चुकी थीं, जबकि नाजमा व शाहजहां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई। पुलिस को सूचना दी गई। 
 

लिसाड़ी गेट व लोहियानगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने समझाकर उन्हें शांत किया। नजमा व शाहजहां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नजमा की गंभीर हालत देखते हुए वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

100 साल पुराना मकान बारिश में भरभरा कर ढहा
मकान गिरने की दूसरी घटना लालकुर्ती के बड़ा बाजार में हुई। तेज बारिश के दौरान बकरी मोहल्ला में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 100 साल पुराना ओमप्रकाश का मकान भरभरा कर गिर गया। संयोग था कि मकान में उस समय कोई मौजूद नहीं था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें