पुलिस में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जहां उन्हें जानकारी हुई की महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ लगभग सात साल से खंडहर पड़े सिनेमा हॉल के आसपास घूमती थी। वह लोगों से मांग कर खाना खाती थी। महिला के सिर पर चोट के तीन निशान है।
इस दौरान जमीन पर खून दिख रहा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है पास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।