फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चलती कार के बोनट पर लटकी थी महिला, अंदर बैठा था पति व उसकी गर्लफ्रेंड, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 04 Oct 2026 05:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लोहियानगर निवासी सुनीता की शादी 12 साल पहले किठौर के मयंक से हुई थी। सुनीता को सूचना मिली कि उसका पति कार में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है, तो वह पहुंच गई। पति ने कार चढ़ाकर सुनीता को मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
चलती कार के बोनट पर लटकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी गर्लफ्रेंड के उकसाने पर पत्नी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए पत्नी बोनट पर लटक गई, लेकिन पति ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे बोनट पर ही लटकाकर करीब 100 मीटर तक दौड़ाया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



 

गिरफ्तार पति और उसकी गर्लफ्रेंड। - फोटो : अमर उजाला
सुनीता पुत्री चरण सिंह निवासी काजीपुर लोहियानगर का विवाह वर्ष 2012 में मयंक निवासी ग्राम हसनपुर कला, थाना किठौर के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और विवाद के बाद सुनीता अपने दो बच्चों के साथ लोहियानगर स्थित मकान में रह रही थी।
शनिवार को सुनीता को सूचना मिली कि उसका पति मयंक किसी अन्य महिला के साथ अपनी कार में जा रहा है। सुनीता ने हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी व इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर कार रोक ली और विरोध जताया।


 

आरोप है कि जब सुनीता ने गाड़ी में बैठी महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मयंक को उकसाते हुए कहा कि इसे जान से मार दो, नहीं तो मुझे छोड़ दो। इस पर मयंक ने गाड़ी सीधे सुनीता पर चढ़ा दी। जान बचाने के लिए सुनीता कार के बोनट पर लटक गई। मयंक ने गाड़ी नहीं रोकी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से बिजली बंबा चौकी के पास से होते हुए गाड़ी को जुबेदा मस्जिद वाले रास्ते की तरफ दौड़ा दिया। 

आरोप है कि रास्ते में सुनीता को गिराकर जान से मारने की नीयत से मयंक ने दो बार कार को डिवाइडर से भी टकराया। सुनीता बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। पीछे से बाइक सवारों और राहगीरों ने शोर मचाकर कार रुकवाने का प्रयास किया।
 

झाड़ियों में ले जाकर भी की मारपीट
आरोप है कि लगभग 100 मीटर आगे वनस्थली स्कूल के पास कार रुकने पर मयंक ने सुनीता को झाड़ियों में गिरा दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस की मदद से पीड़िता की जान बच सकी।
 
विज्ञापन

लोहियानगर पुलिस आरोपी मयंक और उसकी महिला मित्र को गाड़ी समेत थाने ले आई। पुलिस ने सुनीता की तहरीर के पर आरोपी पति मयंक और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टोयोटा कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

ये भी देखें...
मेरठ: विधायक अतुल प्रधान बोले- दो कचौरी-एक समोसा, सैनी समाज पर पूरा भरोसा; भाजपा नेता संगीत सोम पर साधा निशाना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें