उधर, कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़के महिला के साथ में रंगरलिया मना रहे थे। दोनों लड़कों ने यह मकान तीन महीने पहले पढ़ाई करने के लिए किराये पर लिया था। वहीं, बुधवार रात में दोनों लड़के इस महिला को रात के समय अपने कमरे में लाए। कॉलोनी के लोगों को शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मणिपुर जैसी घटना: किठौर में किशोरी से दरिंदगी, निर्वस्त्र दौड़ाते रहे युवक, मांगने पर भी न दिए कपड़े
पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि महिला देहरादून की रहने वाली है। उसे आज एसएसपी ऑफिस में कोई काम था, इसलिए बुधवार को मेरठ आई और अपने बेटे के दोस्त के साथ कमरे में रुक गई थी। आज अपना काम खत्म करने के बाद वापस लौट जाती। रंगरलिया मनाने वाली बात सही नहीं है।