फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मिसेज इंडिया 2023 में मेरठ की बेटी चंचल ने जीता टाइमलेस ब्यूटी का खिताब

Wed, 26 Jul 2023 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चंचल खटाना को मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2023 में टाइम लेस ब्यूटी के खिताब से नवाजा गया। वह मेरठ में ही पली बढ़ी है।
विज्ञापन
chanchal - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की बेटी चंचल खटाना ने मिसेज इंडिया 2023 में टाइमलेस ब्यूटी का खिताब जीता है। चंचल खटाना का जन्म हसनपुर कलां व पढ़ाई जेएनएम इंटरकाॅलेज रच्छोती से की है।

विज्ञापन


चंचल खटाना को मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2023 में टाइम लेस ब्यूटी के खिताब से नवाजा गया। चंचल एक अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन में केबिन मैनेजर केपद पर कार्यरत हैं व देश-विदेश में जाती रहती हैं। मिसेज इंडिया का कांटेस्ट रविवार शाम ताज होटल जयपुर में हुआ, जिसमें सुंदरता के साथ, दिमाग, दयाभाव व संवेदनशीलता को भी कई तरह से मापा जाता है।

chanchal - फोटो : Amar Ujala
चंचल बहुत ही छोटी थीं जब उनके पिताजी चमन सिंह का देहांत हो गया, जिसके बाद चंचल खटाना ने न केवल अपनी पढ़ाई व कॅरियर को आगे बढ़ाया, बल्कि अपने परिवार की भी जिम्मेदारी सभाल ली।

चंचल खटाना आत्मविश्वास से भरी, प्रतिभाशाली,रूढ़िवाद के खिलाफ व महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन करने वाली एक कामयाब महिला हैं। चंचल खटाना 2008 में मिस दिल्ली व और भी कई अवाॅर्ड हासिल कर चुकी हैं। वह फ्री समय में बाइकिंग, स्विमिंग करना पसंद करती हैं। वह चाय की शोकीन हैं।
विज्ञापन

chachal - फोटो : Amar Ujala
चंचल खटाना एयरफोर्स अफसर रोहित चौहान की धर्मपत्नी व डेढ़ साल के मास्टर अधिराज की मां व जिम्मेदार होने के साथ साथ स्टाइलिश भी हैं। चंचल खटाना ने बताया कि यदि आप में जज्बा और लगन है तो उम्र या पारिस्थिति कोई मायने नहीं रखती। जब मैं गांव देहात से निकल कर हिन्दी मीडियम से पढ़ कर बिना किसी सहायता के ये सब कर सकती हूं, तो मुझे लगता है हर कोई कर सकता है। बस आत्मविश्वास होना चाहिए।

चंचल खटाना के पति स्कवाड्रन लीडर रोहित ने बताया कि वह गौरवान्वित महसूस करते हैं की उनकी जीवनसंगिनी इतनी प्रतिभाशाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें