एटीएम पर पहुंचे युवकों ने गार्ड से मारपीट की लेकिन शोर मचने पर व्यापारियों के कुछ लड़के मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी युवक फायरिंग कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सभी लड़कों पर हथियार थे।
सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर आरोपियों की फुटेज खंगाल रही है। गार्ड ने मामले में अपने साथ मारपीट, फायरिंग व एटीएम लूट का प्रयास करने की तहरीर दी है।