फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की बैठक में 139 करोड़ का बजट पास, शहर के दो रेलवे स्टेशनों से टैक्स वसूलने की तैयारी

Wed, 12 Jun 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की बैठक में शामिल सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट बोर्ड में वर्ष 2019-20 में विकास कार्यों पर खर्च होने वाले बजट पर बुधवार को मुहर लग गई। इसके लिए बोर्ड की तरफ से विशेष बोर्ड बैठक को बुलाया गया। कैंट बोर्ड सभागार में 11 बजे से बोर्ड बैठक आयोजित की गई।  कुल139 करोड़ का बजट बोर्ड की बैठक में पास किया गया। 
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 के लिए 139 करोड़ रुपये के बजट को बोर्ड में रखा गया था। इसमें 57 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन और पेंशन के लिए, 9 करोड़ रुपये सैन्य क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए रखे गए हैं।
Trending Videos

वर्ष  2018-19 में 56 करोड़ रुपये का बजट दिखाया गया है। जिसमें 33 करोड़ रुपये कर्मचारियों पर खर्च, 7 करोड़ सैन्य क्षेत्र में साफ-सफाई और 11 करोड़ विकास पर खर्च करना दिखाया गया है। इस बार बजट में इजाफा किया गया है। कैंट क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल की समस्या अगले कुछ महीनों में खत्म होने जा रही है। 

खाका तैयार किया जा चुका है। मोबाइल टॉवर के लिए लखनऊ और दिल्ली से पत्र प्राप्त हो जाने के बाद अब सिर्फ इंडस टावर कंपनी से अनुबंध तैयार किया जा रहा है। वहीं कैंट क्षेत्र में अधिकतर वार्ड में सीवर लाइन डालने का कार्य भी जारी है। इसे भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

यही नहीं शहर के सिटी व कैंट दोनों रेलवे स्टेशनों से टैक्स वसूलने की तैयारी भी की जा रही है। सीईओ ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है जिसके मुताबिक1.9 करोड़ वार्षिक टेक्स वसूला जा सकता है।पिछले वर्ष 16 करोड़ की ग्रांट और 9 करोड़ सर्विस टैक्स से मिले हैं।

बैठक में  उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने बंगला नंबर 173, 180 पर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने और आबूलेन पर डिवाइडर खत्म करने काका सुझाव दिया लेकिन इसे अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। सदस्य अनिल जैन ने बैठक के एजेंडे को हिंदी में करने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें