फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दंपती में हुआ विवाद, मां ने दो ने दो बचों संग खाया जहरीला पदार्थ, ससुराल वालों पर आरोप, हालत बिगड़ी

Fri, 19 Jun 2026 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई। तीनों को पहले निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ भेज दिया गया। मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

निकाह के बाद से उत्पीड़न का आरोप 

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली निवासी हारुन ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी मुस्कान का निकाह भैंसा रोड निवासी युवक से हुआ था। उनका आरोप है कि निकाह में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर और जेठानी द्वारा मुस्कान का उत्पीड़न किया जाता था।

परिजनों के अनुसार मुस्कान के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग तीन वर्ष और दूसरे की डेढ़ वर्ष है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर कई बार मुस्कान के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन

फोन कॉल से मिली घटना की जानकारी
हारुन का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी और दोनों बच्चों को जहर दे दिया गया है। सूचना मिलने पर वह तत्काल बेटी की ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां मुस्कान और बच्चे नहीं मिले। पूछताछ करने पर बताया गया कि उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

जब परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे तो जानकारी मिली कि हालत गंभीर होने के कारण तीनों को मेरठ भेज दिया गया है। इसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया।

महिला के बयान के बाद होगी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली है। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है और परिजन उसे मेरठ लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला के बयान दर्ज होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें