पहले भी घर से निकालने का आरोप
परिजनों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले प्रीति को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया था। बाद में समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। आरोप है कि इसके बाद भी दहेज को लेकर प्रताड़ना जारी रही।
पुत्र जन्म के बाद बढ़ी कार की मांग का आरोप
मायके पक्ष का आरोप है कि 15 दिन पहले प्रीति ने पुत्र को जन्म दिया था। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में कार की मांग और तेज कर दी। आरोप है कि मंगलवार रात मांग पूरी न होने पर पति और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।