फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खांसी की दवा में जहर देने का आरोप, सास की बिगड़ी हालत, बहू के खिलाफ पहुंचा मामला थाने

Tue, 30 Jun 2026 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर में एक महिला ने अपनी बहू पर खांसी की दवा में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में एक वृद्धा ने अपनी बहू पर खांसी की दवा में कथित रूप से जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। वृद्धा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले में परिजनों ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रोटी मांगने के बाद हुआ विवाद, फिर बिगड़ी तबीयत
लोहियानगर निवासी जुल्फकार ने बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले किठौर क्षेत्र के राधना गांव निवासी फलक से हुई थी। उसके अनुसार, शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और मां के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि रविवार रात उसकी 60 वर्षीय मां सायरा ने बहू से रोटी मांगी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में सायरा ने खांसी की दवा मांगी। आरोप है कि बहू ने दवा में जहर मिलाकर उन्हें पिला दिया, जिसके कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: अषाढ़ लगा मॉनसून लापता, उमस बरकरार, काली घटा छाईं लेकिन बारिश के लिए दो दिन इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कराया भर्ती, परिजनों ने लगाए आरोप
परिजन सायरा को तत्काल लोहियानगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने उनकी हालत जहर के प्रभाव से बिगड़ने की आशंका जताई। इसके बाद परिवार ने सायरा से घटना की जानकारी ली, जिस पर उन्होंने बहू पर दवा में जहर मिलाने का आरोप लगाया। जुल्फकार का कहना है कि घर लौटकर उसने पत्नी से इस संबंध में बातचीत की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बहू ने अपने मायके फोन किया और उसके परिजन उसे अपने साथ ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित परिवार ने लोहियानगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें