फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की राह पर रफ्तार भरेगा वर्ष 2019, मिलेगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे का तोहफा

Tue, 01 Jan 2019 03:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
विज्ञापन

साल 2019 में महानगर विकास की राह पर रफ्तार भरेगा। नेशनल और स्टेट हाईवे के प्रोजेक्ट पूरे होंगे तो महानगर की दूसरी जगहों के लिए शानदार कनेक्टिविटी होगी। यही नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी तो खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं में इजाफा होगा। विभिन्न क्षेत्रों में शोधार्थियों को नई राहें मिलेंगी। कई ऐसे प्रोजेक्ट भी हैं जिन पर इस साल काम शुरू होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन


मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
मेरठ से दिल्ली के बीच एक्सप्रेस वे का तोहफा इस साल मिल जाएगा। तेजी से इस पर काम चल रहा है। लक्ष्य है कि वर्ष 2019 में काम पूरा हो जाए। परतापुर में इसके लिए इंटरचेंज बनाया जा रहा है। साथ ही रेलवे ओवरब्रिज पर भी काम चल रहा है। सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का यह प्रोजेक्ट मेरठ से दिल्ली की दूरी को काम कर देगा।

इस साल क्या खास
- नेशनल और स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट पूरे होंगे, बेहतर होगी कनेक्टिविटी
- स्पोर्ट्स और हेल्थ सेक्टर में सुविधाओं में होगा इजाफा
- शोधार्थियों को मिलेंगी नई राहें, विकास कार्यों को लगेंगे पंख

इन पर भी उम्मीद
- कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर काम
- मेरठ से हवाई उड़ान
- मेरठ पौड़ी हाईवे, आईटी पार्क
- स्पोर्ट्स कॉलेज का काम शुरू होगा, कैंट क्षेत्र में मोबाइल टावर
विज्ञापन

- मेरठ-बुलंदशहर मार्ग
मेरठ-बुलंदशहर के बीच करीब 62 किमी लंबे फोरलेन का काम इस साल पूरा हो जाएगा। वहीं फफूंडा, खरखौदा तथा हापुड़ में बाईपास निकाला जा रहा है। गुणवत्ता का भी 
ध्यान रखा है।
- मेरठ-दिल्ली मार्ग होगा चौड़ा
मेरठ-दिल्ली रोड का भी इस साल चौड़ीकरण होगा। यहां रैपिड ट्रेन का काम शुरू होना है। इससे पूर्व इस रोड को चौड़ा किया जाएगा। इस पर काम शुरू भी हो चुका है।
- एस्ट्रोटर्फ की सौगात
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हॉकी के लिए 5.5 करोड़ रुपये से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जा रहा है। 
- शूटिंग रेंज
मेरठ के शूटरों ने 2018 में पूरे विश्व में धमाल मचाया। इसके इनाम के रूप में उन्हें 2019 में उन्हें हाईटेक शूटिंग रेंज मिलेगी। इससे प्रतिभाएं निखरेंगी।  

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन रहा है, जो नए साल 2019 में तैयार हो जाएगा। यह करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इससे मेडिकल में मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। दिमाग और दिल की बीमारियों का इलाज हो सकेगा, जो अभी तक मेडिकल कॉलेज में नहीं होता है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें