फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुन फया कुन...की सूफियाना धुन पर झूमेगा मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 13 अगस्त की शाम कवि, कव्वाल और शायरों के नाम होगी। मौका होगा अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न ए आजादी का कार्यक्रम का। जगह होगी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह। इसमें निजामी बंधु अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

निजामी बंधु रणबीर कपूर की रॉकस्टार में संगीतकार एआर रहमान द्वारा निर्देशित गीत कुन फया कुन...जब कहीं पर कुछ नहीं था...वही था गा चुके हैं। उन्होंने ही सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में आज रंग है गीत गाया था। इसमें वह हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर कव्वाली करते नजर आए थे। वे कव्वाली गीतों और सूफी संगीत के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रस्तुत करते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म गीतकार संतोषानंद भी रहेंगे जिन्होंने एक से एक लाजवाब गाने लिखे। जैसे-एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है। मैं ना भूलूंगा, मैं ना भूलूंगी। जिंदगी की ना टूटे लड़ी और ये गलियां ये चौबारा,यहां आना न दोबारा आदि हैं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायर अजहर इकबाल, प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सीता सागर और प्रसिद्ध शायरा हिमांशी बाबरा अपने गीतों, शायरी और काव्य पाठ के रंग घोलेंगे। शायर, कवि और कव्वाल एक मंच पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें