फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में 36 घंटे का अलर्ट, बारिश के पूरे आसार, फिर बढ़ेगी ठंड

Sun, 03 Mar 2019 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अभी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच शनिवार को हुई हल्की बारिश के साथ सर्द हवा ने मौसम ठंडा बना दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 36 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि ने फिर से ठंड बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुक रुककर दिनभर होती रही। कुछ स्थानों पर हल्के ओले भी पड़े। दिनभर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और हवा भी तेज रही। हवा की गति 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर रही।

हवा के साथ चल रही बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में करीब 4.8 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


बारिश विक्षोभ से बारिश ने दस्तक दी है। अभी इसका असर चौबीस से 36 घंटे तक रहेगा। इसके बाद फिर पूर्वी यूपी की और चला जाएगा, जिससे मौसम साफ हो जाएगा। बारिश और हवा के चलते तापमान गिरा है।

विज्ञापन

गेहूं को होगा लाभ, आलू सरसों और चना को नुकसान 

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इन दिनों में बारिश का असर फसलों पर सबसे ज्यादा दिखता है। लाभ कम नुकसान ज्यादा होता है। गेहूं की पछेती प्रजाति को तो थोड़ा लाभ मिलेगा, लेकिन चना, सरसों और आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। इस समय आलू और सरसों के लिए बारिश सहीं नहीं है। बारिश का बार-बार आना, किसानों की चिंता बढ़ा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें