सड़क पर हुआ हंगामा
महिला के अनुसार सोमवार को उसका पति घर से प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था। इस पर महिला ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पति साकेत चौराहे पर सड़क किनारे खड़ा होकर युवती से बातचीत करने लगा।
इसी दौरान महिला वहां पहुंच गई और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। पत्नी ने पति की हरकतों का विरोध किया, जिस पर पति पत्नी और युवती के बीच सड़क पर तीखी नोंकझोंक हो गई। सड़क पर हंगामा होता देख आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान पति मौके का फायदा उठाकर वहां से निकल गया।
रात में घर पहुंचकर मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि रात के समय उसका पति शराब पीकर घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। मारपीट में महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।