फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छत पर बैठी विधवा से विवाद, दबंगों ने की मारपीट, बच्चों संग जान से मारने की धमकी

Sat, 02 May 2026 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के सिवाया गांव में एक विधवा महिला और उसके बच्चों को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला और उसके बच्चों को धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छत पर बैठे परिवार से हुआ विवाद
दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव निवासी सोनिया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने घर की छत पर बच्चों के साथ बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही राजवीर और उसका बेटा हर्षित वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने घर से बाहर निकलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाली-गलौज करने लगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: शराब के नशे में घर में घुसा जेठ, महिला से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

विधवा है पीड़िता, बच्चों का अकेले कर रही पालन
सोनिया ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और किसी तरह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही है। ऐसे में आरोपियों की धमकी से वह और उसका परिवार डरा हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस मामले में सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें