सरधना थाना क्षेत्र के गांव मंढियाई में एक युवक ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई पर सोते समय हमला कर दिया। भाई के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालात में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।