फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बुखार होने पर कराई जांच तो रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कोविड के लक्षणों में चौंकाने वाले बदलाव

Thu, 12 Jun 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शहर में माधवपुरम के रहने वाले युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर कोविड-19 का दायरा बढ़ता जा रहा है। शहर में 39 वर्षीय ड्राइवर कोविड पॉजिटिव पाया गया है। मरीज को बुखार और पसीना ज्यादा आने की शिकायत थी। 
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई दो जांचों के बाद उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। अब उसे होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। 
 

शहर में कोविड के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ में वर्तमान में कोविड के 6 सक्रिय मामले हैं। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो लोगों की जांच की गई। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा तीन मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है।
 

लैपटोस्पाइरिस के 26 मामले आए सामने
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार किए गए हैं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निजी अस्पतालों को भी कोविड जैसे लक्षण वाले मरीजों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं। 
 

इस बीच कोविड के साथ-साथ मेरठ में अन्य बीमारियों ने भी चिंता बढ़ा दी है। शहर में लैपटोस्पाइरिस के 26 मामले सामने आए हैं। जो एक बैक्टीरियल संक्रमण है और बारिश के मौसम में गंदा पानी या मिट्टी के संपर्क से फैलता है। 
इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में मलेरिया और डेंगू के मरीज भी लगातार पहुंच रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को प्रतिदिन डेंगू की रिपोर्ट आईएचआईपी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
 

मास्क पहनने की सलाह दे रहा स्वास्थ्य विभाग
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि कोविड जांच की संख्या बढ़ाई गई है। लोगों से मास्क पहनने, शारारिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की गई है। 
 
विज्ञापन

एक और कोरोना संक्रमित मिला, संख्या पहुंची 10
मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट में एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। यहां दो मरीजों की जांच हुई थी। माधवपुरम निवासी 39 वर्ष का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह पेशे से ड्राइवर है। इससे पूर्व पीएल शर्मा स्मारक बाजार में टेलर की दुकान से कोरोना के दो लोग संक्रमित मिले थे। इसमें 21 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया था। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना से 16 साल का किशोर व एक 101 साल का बुजुर्ग संक्रमित मिले थे। दोनों को आइसोलेट किया गया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें