डॉ. भूपेंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेंद्र चौधरी का निधन हो गया है। आज यानि शनिवार दोपहर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बताया गया कि भूपेंद्र चौधरी लिवर के रोग से ग्रसित थे। बीमारी के चलते वे कई सप्ताह तक मेदांता अस्पताल में रह कर आए थे।