फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गर्म हवा, उमस और तपिश, राहत नहीं दे रहा मौसम, बूंदाबांदी का इंतजार

Sat, 23 Aug 2025 11:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन अगले दो दिनों तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।

 

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर का मौसम इन दिनों लोगों को बेहाल कर रहा है। बारिश न होने के चलते गर्मी और उमस का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार से पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

शनिवार की सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। बावजूद इसके धूप और गर्म हवाओं ने दिनभर लोगों को परेशान किया। धूप की तपिश इतनी रही कि सूरज ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई। रात में भी तापमान बढ़ा हुआ है और उमस से लोग बेचैन हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: 25 हजार का इनामी बदमाश वसीम कुरैशी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार, मौसम में थोड़े बदलाव की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन आगामी दो दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। फिलहाल मेरठ और आसपास के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.1°C
न्यूनतम: 24.6°
उच्चतम: 31.1°
सूर्योदय  05:52 am
सूर्यास्त 06:51 pm
हवा की गति -16.7 km/h
आर्द्रता -73%
बारिश की संभावना -349%
चंद्रोदय -5:42pm
चंद्रास्त - 7:02 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें