फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Update: खराब श्रेणी में चल रही हवा, प्रदूषण से नहीं राहत, रात में बढ़ गई ठंड

Mon, 27 Oct 2025 10:33 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार सुबह 10 बजे AQI 277 रिकॉर्ड किया गया, जबकि जयभीम नगर और पल्लवपुरम में स्तर 300 पार पहुंचा। वहीं, रात में तापमान गिरकर 15 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत एनसीआर में हवा की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार सुबह भी शहर में हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने पर धूप खिली, लेकिन प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं आया। हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

 

शहर में सोमवार सुबह 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 277 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। शाम तक यह स्तर और बढ़ जाता है। जयभीम नगर और पल्लवपुरम जैसे इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धराशाई हो गईं दुकानें... उजड़ गए सपने, 22 सेकंड और मलबे के ढेर में तब्दील हो गया कॉम्प्लेक्स; तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में सुबह की सैर से बचें और बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। घर में गुनगुना पानी पीने और नाक-मुंह को ढककर रहने की सलाह दी जा रही है।
 
वहीं, मौसम में ठंडक भी महसूस की जा रही है। रात का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें