फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सर्वसमाज की पंचायत में दी चेतावनी, सात दिन में विकुल चपराणा को नहीं छोड़ा तो करेंगे ये काम

Sun, 26 Oct 2025 05:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सत्यम रस्तोगी के साथ मारपीट और उसके अपमानित करने पर विकुल चपराणा के साथ ही काजीपुर के तीन और युवकों को जेल भेजा गया है। इसी को लेकर पंचायत हुई, जिसमें भाजपा नेताओं के दबाव में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन
काजीपुर में सर्वसमाज की पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहियानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर में रविवार को विकुल चपराणा व उसके तीन साथियों को जेल भेजने के विरोध में सर्वसमाज ने पंचायत की। इसमें भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया गया। साथ ही सात दिन में निष्पक्ष कार्रवाई कर विकुल चपराणा और अन्य युवकों को रिहा नहीं करने पर महापंचायत करने का एलान किया। 
विज्ञापन

काजीपुर में पंचायत। - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी आशीष रस्तोगी ने 19 अक्तूबर को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका भाई सत्यम रस्तोगी अपने दोस्त के साथ खाना खाने के लिए तेजगढ़ी चौराहे पर गया था। जहां कार पार्किंग को लेकर उनका भाजपा नेता विकुल चपराणा से विवाद हो गया था। विपुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैंडलूम व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद प्रशासन में मामले की जांच शुरू की थी। 
 

इसी मामले में पुलिस ने गाजीपुर निवासी हैप्पी भड़ाना, सुबोध यादव व आयुष शर्मा को जेल भेज दिया था। वहीं विकुल चपराणा को दोबारा से शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। इसी को लेकर काजीपुर में रविवार को सर्व समाज ने एक पंचायत का आयोजन किया। 
 

पवन गुर्जर ने कहा कि पुलिस ने छात्रों व विकुल चपराणा पर एकतरफा कार्रवाई की है। पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव में आकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। राजदीप विकल्प ने कहा कि भाजपा नेताओं ने दो पक्षों के विवाद को बड़ा तूल दे दिया। साथ ही मेरठ प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि सात दिन में विकुल को नहीं रिहा किया तो महापंचायत की जाएगी। 
 
विज्ञापन

पुलिस रही तैनात
पंचायत में मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद व मेरठ के आसपास के गांवों के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। दो घंटे चली पंचायत में सर्वसमाज के लोगों ने अपनी बात रखी।

ये भी देखें...
UP: भड़के मेरठ के व्यापारी, अफसरों को घेरकर नारेबाजी और हंगामा, सेंट्रल मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें