फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में फिर बदलेगा माैसम, AQI घटा, 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार

Mon, 14 Apr 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले दो दिन से मेरठ में माैसम बदल गया है। गुरुवार को तेज आंधी और बारिश हुई। 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और ओलावृष्टि भी हुई। सोमवार को सुबह से ही धूप छांव का सिलसिला जारी रहा। पढ़ें माैसम का अनुमान।
विज्ञापन
माैसम मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले दिनों मेरठ समेत वेस्ट यूपी में मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को तेज आंधी के साथ शाम के समय बारिश और ओले गिरे। धूल भरी आंधी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। तेज बारिश, ओले से जनजीवन भी प्रभावित हुआ और किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं रविवार को माैसम फिर से साफ हो गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए तो कभी धूप निकल आई। ठंडी हवा चलने से माैसम में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन


बारिश से धुला प्रदूषण, एक्यूआई घटा
बारिश के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। तापमान भी स्थिर है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 62 दर्ज किया गया। पूरे अप्रैल माह में एक्यूआई रविवार को सबसे कम दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 59, पल्ल्लवपुरम 64 और दिल्ली रोड 59, बेगमपुल 75, गंगानगर 60 दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ में दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, दबंगों ने डोली पर किया हमला, दूल्हे से भी मारपीट
विज्ञापन

 

बारिश ओले से गेहूं की फसल को नुकसान
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्ववद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज आंधी और बारिश आई। कुछ जगह पर ओले भी गिरे हैं। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग शुरू हो गई है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को पहुंचेगा। 

चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दो दिन से तापमान और प्रदूषण के लेवल में कमी आई है। 

आगामी तीन-चार दिन तक दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। 17-18 अप्रैल को फिर से वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश आने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ में दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, दबंगों ने डोली पर किया हमला, दूल्हे से भी मारपीट
विज्ञापन

बारिश ओले से गेहूं की फसल को नुकसान
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्ववद्यिालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज आंधी और बारिश आई है। कुछ जगह पर ओले भी पड़े हैं। शुक्रवार को भी सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग शुरू हो गई है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें