फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: मौसम में अब होगा बड़ा बदलाव, इस तारीख से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Fri, 03 Oct 2025 06:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पूरे सितंबर गर्मी पड़ने के बाद अक्तूबर की छह तारीख से बारिश और ओले पड़ सकते हैं। वहीं शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
शुक्रवार को छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर माह की शुरुआत में भी गर्मी का असर बना हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई बारिश से जरूर थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को फिर से गर्मी ने अपना रूप दिखाया। दिनभर गर्मी से शहरवासी परेशान रहे। शनिवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक छह अक्तूबर से अच्छी बारिश के साथ ही आलोवृष्टि की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

 

दरअसल, सितंबर माह के अंत और अक्तूबर की शुरुआत में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री के पास पहुंच गया था। शुक्रवार को भी दिनभर गर्मी ने पसीने छुड़ाए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि चार अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होने के कारण 6 से 7 अक्तूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। 
 
विज्ञापन

मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में छह अक्तूबर को ओला पड़ने के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 4.6 मिमी. दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 60 दर्ज किया गया। गंगानगर में 78, जयभीम नगर में 69, पल्लवपुरम में 52, बेगमपुल 61, दिल्ली रोड 65 दर्ज किया गया।

ये भी देखें...
कैराना सांसद प्रकरण: रोहित प्रधान समेत 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी बोला- माफ कर दो, देखें वीडियो    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें