फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: मेरठ में बारिश से बढ़ी ठंड और कंपकंपी, बागपत में पड़े ओले, ऐसा है अन्य जिलों का मौसम

Tue, 27 Jan 2026 10:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मेरठ जिले में सुबह से ही आसमान पर बादल छह गए और बारिश व बूंदाबांदी होने लगी। इस कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
बागपत में ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छा गए और सुबह करीब साढ़े दस बजे जिले में कई जगह बारिश होने लगी। तेज हवाओं के साथ शीतलहर का असर बढ़ गया। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

 

मेरठ में सुबह दस बजे छाए काले बादल। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ रहा। सुबह कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने लगी। तेज हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया। 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम. शमीम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह मौसमी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बारिश से मौसम बदलेगा। तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी।
 

जनजीवन पर प्रभाव और प्रदूषण में कमी की उम्मीद
बदलते मौसम के मिजाज से जहां एक ओर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आ गई। सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों को ठंड और हवा से परेशानी झेलनी पड़ रही है।


 

शीतलहर का बढ़ता प्रकोप
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में, स्थानीय प्रशासन द्वारा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बागपत में बारिश और ओलावृष्टि
बागपत में सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बारिश होने लगी। खेकड़ा में बारिश के साथ ओले भी पड़े। 

सहारनपुर में छाए बादल, सर्दी बढ़ी
सहारनपुर जनपद में मंगलवार को सुबह दस बजे तक धूप छाए रहने के बाद अचानक बदल छह गए। हल्की हवा और बादलों ने मौसम को फिर से ठंडा कर दिया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। शाम तक बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उधर, मौसम विभाग ने कई दिन पहले ही 27 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना जता दी थी।
 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट
जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह जहां तेज धूप खिली हुई थी, वहीं सुबह 11 बजे के आसपास आसमान में घने बादल छा गए। इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। बादलों के छाने और तापमान में आई कमी के चलते दिन की गतिविधियों पर भी थोड़ा असर पड़ा है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार की बारिश की सूचना नहीं है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

शामली में कभी धूप तो कभी बादल और बूंदाबांदी
जिले में सुबह धूप निकली। करीब दस बजे काले बादल छा गए। कही-कहीं बारिश और बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें